एपिसोड की शुरुआत होती है 24 वे दिन के शाम के साढ़े छह बजे से। घर के सभी सदस्य घर के काम के बंटवारे को लेकर चर्चा करते है। कविता ने एजाज से कहा की उनका एजाज को बचाने का यही कारन था की उनसे काम करवा सके। इस लिए नहीं के वो दोस्त है और एक दुसरे को जानते है।
शाम 7 बजे: राहुल ने निशांत से कहा की क्यों दुसरे की बातो में घुसते हो। तो निशांत ने जवाब दिया की उसे राहुल की बातो से प्रॉब्लम होती है। निशांत ने कहा की नेपोटिस्म वाली बात बहुत गलत थी। राहुल और जान के बीच यहाँ भी कहा सुनी होती है।
शार्दुल ने राहुल को समजाते हुए कहा की प्रोब्लेमैटिक चीज़े बोल रहे हो। राहुल ने कहा तुमने पहले कभी जान सानू का नाम सुना था। शार्दुल मना करते है। राहुल ने कहा की यही नेपोटिज़्म है। शार्दुल ने कहा की अगर आप माँ - बाप पर बोलते है तो सिर्फ वोही बात याद रखी जाती है।
रात 7:45 बजे: बिग बॉस ने कविता को कन्फेशन रूम में बुलाया और घर को सेनिटाइज़ करने का कारन देते हुए घर के सभी सदस्यों को गार्डन एरिया में रहने को कहा गया। कविता ने घरवालों को यह कहा और सिर्फ पानी ही बहार ले जा सकते है यह भी बताया।
शार्दुल ने कहा की बहार के लोग ऑरेंज और एपल्स मांग रहे है। कविता मना कर देती है और कहती है की यह बिग बॉस का आदेश है उनका नहीं। यही कारन से शार्दुल और कविता में लड़ाई हो जाती है।
रात 9:15 बजे: राहुल और निकी मराठी में बात करते है। जान निकी से कहता है की उनके सामने मराठी बात न करे उनको मराठी से चिढ चढ़ती है। जान राहुल को सड़कछाप बोलते है और फिर से दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है।
जैस्मिन, रुबीना और अभिनव से कहती है की राहुल बड़ा गन्दा लड़का है। पेरेंट्स को बिच में क्यों ला रहा है। रुबीना कहती है की राहुल लात भी खायेगा और जुत्ते भी खायेगा।
Day 25, 8:00 AM: बिग बॉस के इस दिन की शुरुआत हुई मेड इन इंडिया गाने से। एजाज और पवित्रा राहुल के बारे में बात करते हुए कहते है की वो बहार की बाते करकर गलत कर रहा है। पवित्रा ने कहा राहुल बड़ा इर्रिटेटिंग है।
शाम 4:45 बजे: बिग बॉस ने घरवालों को कॅप्टेन्सी जितने का एक नया मौका दिया। बिग बॉस ने ट्रेवलिंग टास्क के जरिये और घर के रेड ज़ोन में रह रहे सदस्यों की मदद से कप्तान चुनने का कार्य दिया। कार्य का नाम दिया गया BB World Tour.
कार्य में बिग बॉस के मुख्य घर के सदस्य अपने ट्रेवल बैग की हिफाजत करेंगे और वर्ल्ड टूर पर जायेंगे। रेड ज़ोन के सदस्य घर की कप्तानी सही सदस्य को दिलाने के लिए ट्रेवल बैग छीनेंगे। रेड जोन के सदस्य जिस कंटेस्टेंट का बैग छीन लेंगे वो टास्क और कप्तानी की रेस से बहार हो जायेंगे।
कार्य के अंत में जिस भी कंटेस्टेंट का बैग बचेगा वो घर का नया कप्तान बनेगा। सबसे पहले बहार होने वाला कंटेस्टेंट संचालक बनेगा।
रेड ज़ोन के कंटेस्टेंट्स ने एजाज को घर का कप्तान बनने पर सहमति जताई। टास्क में निकी ने सबसे पहले नैना का बैग छिना और उसे गेम से बहार किया। पवित्रा ने रुबीना का बैग छीनकर उसे कप्तानी की रेस से आउट किया।
निशांत ने नैना को कहा की वो जिसे चाहे उसे कप्तान बना सकती है। रूल बुक का हवाला देकर आप किसी को भी कप्तान बना सकती है।
टास्क के दुसरे राउंड में जान ने पहले कविता से बैग छीना। राहुल ने जैस्मिन से बैग छीनना चाहा। राहुल ने जैस्मिन से बैग छोड़ने की रिक्वेस्ट किया लेकिन जैस्मिन ने बैग छोड़ने से मना किया। राहुल ने जैस्मिन से बैग छीन लिया। जैस्मिन ने इस बात पर बड़ा हंगामा किया।
0 Comments