[Bigg Boss 16 Winner] See Bigg Boss Winners from All Seasons | Season [ 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16] winners name with photos

 Bigg Boss Winners from All Seasons: नमस्कार दोस्तों ! बिग बॉस 16 का रोमांचक सफर बहुत जल्द अब ख़तम होनेवाला है। बिग बॉस 16 का ख़िताब किसके पास जायेगा इस बात का सबको बेसबरी से इंतज़ार होगा। सब को सभी सीजन के Bigg Boss 16 Winner के बारे में जानने की बहुत उत्सुकता होगी। बिग बॉस 16 फिनाले 12 फरवरी को होगा।  


Bigg Boss 16 winner


अभी voot bigg boss season 16 winner कौन बनेगा वो तो सीजन के अंत में पता चलेगा लेकिन हम  इस पोस्ट में बिग बॉस के अब तक के उन सभी 15 सीजन के Bigg Boss Winners के बारे  में बात करनेवाले है, जिन्होंने बिग बॉस के उस रोमांचक सफर को पूरा किया है और साथ में पैसा और नाम दोनों कमाया है। 



Bigg Boss season 1 winner


बिग बॉस का पहला सीजन 3 नवंबर 2006 को शुरू हुआ था , जिसके होस्ट बॉलीवुड एक्टर अर्शद वारसी थे। ये शो सोनी टीवी पे टेलीकास्ट हुआ था। 

राहुल रॉय बिग बॉस सीजन 1 के विजेता थे।  राहुल रॉय एक्टर है।  जो अपनी फिल्म आशिकी के लिए बहुत फेमस है। 


Bigg Boss season 1 winner



बिग बॉस  सीजन 1की फर्स्ट रनर अप भारतीय मॉडल कैरोल ग्रेसियस थी , जब की इस  शो के सेकंड रनर अप भोजपुरी एक्टर रवि किशन थे। राहुल रॉय को ईनाम में 1 करोड़ रुपये भी मिले थे। 



Bigg Boss season 2 winner


बिग बॉस 2 , बिग बोस का दुसरा सीजन नई होस्ट शिल्पा शेट्टी के साथ कलर्स टीवी पर प्रसारित किया गया था। 17 अगस्त 2008 को 15 प्रतियोगियों के साथ यह शो लॉन्च हुआ था। 

बिग बॉस सीजन 2 में अहसान कुरैशी , अलीना वाड़ीवाला , आशुतोष कौशिक , देबोजीत साहा , डायना हिडेन, जाड़े गुडी , केतकी दवे , मोनिका बेदी , पायल रोहतगी , राहुल महाजन , राजा चौधरी , राखी विजान , संभावना शेठ , संजय निरुपम और ज़ुल्फ़ी सईद जैसे प्रतियोगी थे। 


Bigg Boss season 2 winner



22 नवम्बर 2008 को बिग बॉस 2 का फिनाले हुआ था जिसमे आशुतोष कौशिक इस शो के विजेता हुए थे और उन्हें 1 करोड़ रूपये का इनाम भी मिला था। 

आशुतोष कौशिक अभी न्यूज़ में तब आये थे जब उन्होंने लॉक डाउन में अपने घर की छत पर शादी की थी। 


> अब तक के सभी सीजन के बिग बॉस टीआरपी रेटिंग 

Bigg Boss season 3 winner


बिग बॉस सीजन 3 , ये रियलिटी शो 4 ओक्टोबर 2009 के दिन लॉन्च हुआ था। बिग बॉस 3 के होस्ट अमिताभ बच्चन थे। अमिताभ बच्चन के बावजूद बिग बॉस सीजन 3 के शुरुआती एपिसोड की अब तक की सबसे कम  trp रेटिंग है। 

बिग बॉस सीजन 3 में  15 प्रतियोगी थे। ये सीजन 85 दिन तक चला था। बिग बॉस सीजन 3 का फिनाले 26 दिसंबर 2009 को हुआ था। इस सीजन के विनर विन्दु दारा सिंह हुए थे और उन्हें इनाम में 1 करोड़
रूपये भी मिले थे। 

Bigg Boss season 3 winner




विन्दु दारा सिंह रेसलर और एक्टर दारा सिंह के बेटे हे। सीजन 3 के फर्स्ट रनर अप प्रवेश राणा थे और पूनम ढिल्लों सेकंड रनर अप थी।  

 

Bigg Boss season 4 winner


बिग बॉस सीजन 4 जो सलमान खान ने होस्ट किया हुआ पहला सीजन था , वो 3 ओक्टोबर 2010 को लॉन्च हुआ था। इस  सीजन में 16 कंटेस्टेंट थे और ये 96 दिन का  सीजन था। 


Bigg Boss season 4 winner



बिग बॉस सीजन 4 का फिनाले 8 जनवरी 2011 को ओर्गनइज हुआ था।  टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारीने ये सीजन जीता था और खली इस शो के फर्स्ट रनर अप थे। श्वेता को प्राइज में १ करोड़ रूपये मिले थे।   


Bigg Boss season 5 winner


बिग बॉस सीजन 5 कुछ नए एक्सपेरिमेंट के साथ 2 ओक्टोबर 2011 को लॉन्च हुआ था। इस बार सीजन 5  संजय दत्त और सलमान खान दोनों ने होस्ट किया था। संजय दत्त रेगुलर होस्ट थे जबकि सलमान खान ने कुछ एपिसोड होस्ट किये थे। 


bigg boss 5 winner



बिग बॉस का 5वा सीजन 18 कंटेस्टेंट के साथ 98 दिनों के बाद पूरा हुआ। इस सीजन का 1 करोड़ रूपये का  इनाम टीवी एक्ट्रेस जूही परमारने जीता। जूही दूसरी फीमेल कंटेस्टेंट हे जिसने बिग बॉस की ट्रॉफी जीती।  

Bigg Boss season 6 winner


फिर से कुछ नए अंदाज़ में होस्ट सलमान खान के साथ बिग बॉस का 6ठा  सीजन  7 ओक्टोबर 2012
को लॉन्च हुआ। इस सीजन में 19 कंटेस्टेंट थे और ये 97 दिन तक चला था। 

बिग बॉस सीजन 6  का फिनाले 12 जनवरी 2013 को हुआ था जिसमे उर्वशी ढोलकीआ विनर हुई थी। उर्वशी को विनिंग प्राइज में 50 लाख रूपये मिले थे। इस सीजन के फर्स्ट रनरअप  इमाम सिद्दीक़ी  थे और सेकंड रनर अप सारा खान थी । 



Bigg Boss season 6 winner



यह तीसरा मौका था जब बिग बॉस विनर कोई महिला रही हो। उर्वशी बिग बॉस टाइटल जितनेवाली तीसरी फीमेल कंटेस्टेंट थी। 

Bigg Boss season 7 winner


बिग बॉस सीजन 7 लॉन्च हुआ 15 सितम्बर 2013 को जिसमे अब तक के सबसे ज्यादा 23 कंटेस्टेंट थे। बिग बॉस सीजन 7 पिछले सभी सीजन के मुकाबले सबसे लम्बा था। ये सीजन 105 दिन तक चला था। 


28 दिसंबर 2013 को बिग बॉस सीजन 7 का फिनाले ओर्गनइज हुआ। इस बार फिर से फीमेल कंटेस्टेंट यानि की गौहर खान ने बिग बॉस 7 का 50 लाख का इनाम और साथ ही ब्यूटीफुल  ट्रॉफी भी जीती। 

Bigg Boss season 7 winner



बिग बॉस सीजन 7 की फर्स्ट रनर अप थी तनिशा मुखर्जी और सेकंड रनर अप एजाज खान रह चुके थे। 

Bigg Boss season 8 winner


बहुत ही इंटरेस्टिंग टास्क और फन के साथ बिग बॉस का 8वा सीजन 21 सितम्बर 2014 को शुरू हुआ। इस सीजन में शुरुआती होस्ट सलमान खान थे जबकि बाद में फराह खान ने शो को होस्ट किया।

बिग बॉस सीजन 8 Halla Bol सीरीज  से जाना गया था जिसमे 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट थे।105 दिन तक बिग बॉस सीजन 8 चला था।   ये बिग बॉस का अब तक का सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग सीजन रहा हे। 


Bigg Boss season 8 winner



31 जनवरी 2015 को बिग बॉस सीजन 8 का फिनाले हुआ था। इस बार बिग बॉस का टाइटल गौतम गुलाटी ने जीता साथ ही इनाम  के 50  लाख रूपये भी उन्होंने जीते। करिश्मा तन्ना बिग बॉस सीजन 8 की फर्स्ट रनर अप थी। 

Bigg Boss season 9 winner


सबके पसंदीदा होस्ट सलमान खान के साथ बिग बॉस का ये 9वा सीजन 11 अक्टूबर 2015 को लॉन्च हुआ। 105 दिनों का ये सीजन 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ। 


Bigg Boss season 9 winner



२३ जनवरी 2016 को प्रिन्स नरूला को बिग बॉस सीजन 9 का विजेता घोषित किया गया। ऋषभ सिन्हा इस शो के रनर अप थे। प्रिन्स को इनाम में 50 लाख रूपये के साथ बिग बॉस ट्रॉफी भी मिली थी। 


Bigg Boss season 10 winner


बिग बॉस 10 ,बिग बॉस का ये से सीजन पिछले सभी सीज़न्स से बहुत अलग था। इस सीजन में सेलिब्रिटी के साथ साथ इंडिया के कॉमन पीपल भी हिस्सा ले सकते थे। 

सेलिब्रिटी और कॉमन पीपल को जोड़ के 18  कंटेस्टेंट के साथ बिग बॉस 10 का सफर 16 ओक्टोबर 2016 को शुरू हुआ। 


Bigg Boss season 10 winner



105 दिनों के सफर के बाद बिग बॉस 10 का फिनाले 28 जनवरी 2017 को ओर्गनइज हुआ। मनवीर गुर्जर जो की एक कॉमन पीपल थे उन्होंने बिग बॉस का टाइटल जीता। 

इनामी तौर पे उन्हें 50 लाख रूपये और बिगबॉस की खूबसूरत ट्रॉफी मिली। बानी शो की रनर अप थी। 


Bigg Boss season 11 winner


फिर से एक बार कलर्स टीवी पर होस्ट सलमान खान के साथ बिग बॉस का 11वा सीजन 1 ओक्टोबर 2017 को शुरू हुआ। 105 दिनों का ये रोमांचक सफर 19 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ। 


Bigg Boss season 11 winner



बिग बॉस 11 का फिनाले 14 जनवरी 2018 को  डिक्लेर हुआ। इस बार की शो की विजेता शिल्पा शिंदे हुई थी और हिना खान रनर अप। शिल्पा को 44 लाख प्राइस मनी मिले थे।

Bigg Boss season 12 winner


16 सितम्बर 2018 को बिग बॉस 12 के ओपनिंग एपिसोड को Bigg Night नाम दिया गया। बिग बॉस सीजन 12 में 20 कंटेस्टेंट थे और ये शो 105 दिनों तक चला था। 


Bigg Boss season 12 winner



30 दिसंबर 2018 को बिग बॉस सीजन 12 का विनर घोषित किया गया। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कर बिग बॉस 12 की विजेता हुई थी और क्रिकेटर श्रीसंथ रनर अप रह चुके थे। 

बिग बॉस टाइटल के साथ दीपिका ने 30 लाख रूपये और शानदार ट्रॉफी भी जीती।  

Bigg Boss season 13 winner


बिग बॉस का 13वा सीजन 29 सितंबर  2019 को शुरू हुआ था। अब तक का सबसे लम्बा सीजन और ज्यादा पॉप्युलर सीजन रह चूका हे ये। २२ कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ ये सफर 140 दिन तक चला। 


Bigg Boss season 13 winner



बिग बॉस 13 का फिनाले 15 फेब्रुअरी 2020 को ओर्गनइज हुआ जिसमे फेमस टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला विनर हुए थे। आसिम रिआज़ रनर अप थे। सिद्धार्थ  शुक्ला को 40 लाख रूपये का इनाम और बिग बॉस की ट्रॉफी मिली थी। 

Bigg Boss season 14 winner Name

3 अक्टूबर को शुरू हुआ बिग बॉस 14 का फिनाले 21 फरवरी को हुआ था। रुबीना दिलाइक ने बिग बॉस सीजन 14 का ख़िताब अपने नाम किया था। जबकि राहुल वैद्य दुसरे स्थान पर रहे थे। 


Bigg Boss season 14 winner Name



Bigg Boss season 15 winner Name

बिग बॉस सीजन 15 विनर बनी थी तेजस्वी प्रकाश। प्रतिक सहजपाल और कारन कुंद्रा को हराकर तेजस्वी ने ये खिताब अपने नाम किया था। प्रतिक सहजपाल फर्स्ट रनर अप जबकी करन कुंद्रा सेकंड रनर अप रहे थे।  
 

Bigg Boss season 15 winner Name


Bigg Boss season 16 winner Name


बिग बॉस 16 की शुरुआत 1 अक्टूबर से हुई थी। शो की सफलता के चलते बिग बॉस सीजन 16 को एक महीने तक आगे बढ़ाया था। अब शो का फिनाले 12 फ़रवरी को होने वाला है और उसी दिन पता चलेगा की बिग बॉस 16 विनर कौन बनेगा। 


बिग बॉस 16 विनर


अगर बात करे बिग बॉस फिनाले की तो बिग बॉस के 5 कंटेस्टेंट को फिनाले में जगह मिली है। और वो कंटेस्टेंट्स है, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम। 

> bigg boss 16 winner kon he वो हमे बिग बॉस 16 ग्रैंड फिनाले में पता चलेगा। सलमान खान फिनाले में बिग बॉस हिंदी सीजन 16 विनर की घोषणा करेंगे। 

बिग बॉस 16 विनर - १२ फरवरी को पता चलेगा। 
बिग बॉस 16 फर्स्ट रनरअप - १२ फरवरी को पता चलेगा।  
बिग बॉस 16 सेकंड रनरअप - १२ फरवरी को पता चलेगा।


Post a Comment

0 Comments