रुबीना अभिनव राखी और निक्की आये सलमान के निशाने पर - देखे वीकेंड का वार के धमाकेदार हाईलाइट

Bigg Boss 14 Written Updates of 30 January 2021 Weekend Ka Vaar Episode:  वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान घरवालों की क्लास लेते हुए नजर आये। खास कर रुबीना और अभिनव की। निक्की को भी सलमान ने लताड़ा। आइये देखते है और क्या क्या हुआ बिग बॉस 14 के 30 जनवरी एपिसोड में इस हाईलाइट पोस्ट में। 


Bigg Boss 14 Written Updates of 30 January 2021 Weekend Ka Vaar Episode


वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान वही अपने जानेमाने अंदाज में नजर आये। सलमान दर्शको को पूछते हुए भी नजर आये की मुझे पिछले हफ्ते याद किया की नहीं। यही बात सलमान खान ने बाद में घरवालों से भी पूछी। 

पिछले हफ्ते का गलत घरवाला टास्क 

बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमे घरवालों को उस सदस्य के चहेरे पर क्रॉस का निशान बनाना था जो उनके हिसाब से हफ्ते में गलत गया हो। 


निकी तम्बोली ने सबसे पहले राहुल का नाम लिया। निकी ने कारण बताते हुए कहा की राहुल ने'मुझे नॉमिनेट किया था इसलिए में उसका नाम ले रही हु। 


उसके बाद आये राहुल वैद्य। राहुल ने रुबीना का नाम लिया और कहा वो खाने वाले मुद्दे पर सेलेक्टिव रहती है। रुबीना ने राखी सावंत का नाम लिया। रुबीना ने कहा की वो राखी के उनके और अभिनव के साथ किये गए व्यवहार से आहत हुई है। 


अली ने टास्क के दौरान अभिनव द्वारा उनको मारे गये धक्के का कारन बताते हुए अभिनव को गलत बताया। राखी सावंत ने रुबीना और अभिनव को चालू चपाती कहते हुए कहा की रुबीना बेवजह ही धर्मात्मा और टीचर बनने का प्रयास करती है। 

 
अभिनव ने राखी का नाम लेते हुए कहा की इस घर में अगर किसीने मेरा दिल दुखाया है तो वो है राखी। राखी ने मेरी इमेज ख़राब करने कोशिश की है। और रुबीना के साथ उनके रिश्ते भी गन्दा दिखाया है। अभिनव टास्क के दौरान इमोशनल होकर रोते हुए भी नजर आये। 


सलमान ने बनाया रुबीना के अंग्रेजी का मजाक 


सलमान खान ने रुबीना दिलाइक द्वारा घर में बोले गए गलत अंग्रेजी शब्दों का मजाक बनाया। सलमान ने कहा की वो अंग्रेजी का रुबिनेशन कर रही है। रुबीना ने हसते हसते कहा की इमोशन में निकल गया होगा तो सलमान ने कहा इंग्लिश का लूस मोशन हो गया। अभिनव भी कहते नजर आये की वो अपनी अलग डिक्शनरी बना रही है। 


रुबीना और अभिनव आये सलमान के निशाने पर 

सलमान ने टास्क का हवाला देते हुवे कहा की उनको नहीं पता की बिग बॉस ने क्यों सभी घरवालो से पूछा की कौन गलत था। सिर्फ रुबीना को पूछते तो भी चल जाता। सलमान ने रुबीना को इंसाफ की देवी कहते हुवे कहा की रुबीना अकेली है जिन्हे सब कुछ पता है। 


उसके बाद सलमान खान ने रुबीना को साइकिल वाले टास्क के बारे में पूछा की विकास संचालक के तौर पर कहा गलत थे। रुबीना इस बात का संतोष कारक जवाब नहीं दे पाई। सलमान ने  कहा की विकास संचालक के रूप में सबसे साथ फेयर रहे थे।  इसके अलावा अर्शी, अभिनव और निक्की को भी सलमान ने रुबीना का साथ देने पर मजाक बनाया। 


इसके बाद सलमान ने राहुल को पूछा की क्या रुबीना के फैसले सभी के लिये एक समान होते है या फिर अलग अलग। तो राहुल ने जवाब दिया की रुबीना के फैसले उस व्यक्ति के उनके साथ के संबंध पर आधारित रहते है। राहुल ने कहा की अगर आप रुबीना को फेवर करते है तब ही आप अच्छे है। राहुल की इस बात से देवोलिना ने भी सहमति जताई। 


सलमान ने रुबीना से कहा की आप इस वक़्त गलत जा रही है। अगर ये आप गेम के लिए कर रही है तो भी गलत है और अगर ये आपकी पर्सनालिटी बन चुकी है तो भी उनको ही दिक्कत होने वाली है। रुबीना ने कहा की वो यह सब गेम के लिए नहीं कर रही है। 


उसके बाद सलमान ने लूप वाले टास्क में अभिनव के संचालन के बारे में बात की। सलमान ने पूछा की क्या अभिनव संचालक के तौर पर बायस थे या नहीं तो अभिनव ने कहा की नहीं वो बायस नहीं थे। हाँ शुरुआती राउंड पर वो स्टुपिड थे लेकिन बायस नहीं थे। 


अभिनव ने निक्की के लिए बायस होने की और उनको फेवर करने की बात को भी गलत बताया। अभिनव ने कहा उस वक्त उसे जो सही लगा वो किया। 


सलमान ने रुबीना राखी और अभिनव वाले मुद्दे के रवैये पर भी सवाल किया। सलमान ने कहा की रुबीना कभी अकेले में समझाने का प्रयास नहीं करती और हमेशा भरी महफ़िल में बातें उछालती है। रुबीना ने कहा की वो राखी के बिहेवियर से हैरान थी और उन्हें डर था की कही वो राहुल महाजन वाली हरकत अभिनव के साथ ना कर दे। 


सलमान ने सभी घरवालों से पूछा की राखी के एंटरटेनमेंट से सबसे ज्यादा बेनिफिट किसको हुआ है। तो अभिनव और रुबीना के अलावा सभी घरवालो ने अभिनव का नाम लिया। सलमान ने भी कहा की राखी की वजह से ही अभिनव इंटरेस्टिंग लग रहे है और उनको ही फायदा हुआ है। 


अभिनव ने कहा की उसे इस तरह का कोई भी बेनिफिट नहीं चाहिए। और ना ही उन्होंने राखी से इस तरह की कोई बात की है। वो राखी से दोस्ती भी नहीं चाहते और दुश्मनी भी नहीं। 


सलमान ने कहा की राखी का उनके साथ का रिश्ता गलत नहीं दिख रहा है। वो इतना ही सच्चा लग रहा है जितना रुबीना और अभिनव का। 


सलमान ने राखी को भी दी नसीहत  

उसके बाद सलमान ने राखी सावंत को भी उनके बर्ताव के प्रति डांटा। राखी ने अपनी हरकत का रीज़न दिया तो सलमान ने कहा की ऐसे फुलिश रीज़न न दो। सलमान ने कहा की हर बात की कोई लिमिट होती है और इस घर  वो किसी को भी क्रॉस नहीं करनी चाहिये। 



निकी अब तक की सबसे बद्तमीज़ कंटेस्टेंट - सलमान 

सलमान ने निकी को भी कहा की उनका बर्ताव बहुत ही ख़राब है। सलमान ने निकी के घरवालों के प्रति और प्रेस के साथ की गई बदतमीज़ी को हवाला देते हुआ कहा की आप बिग बॉस के इतिहास की सबसे बदतमीज़ कंटेस्टेंट हो। आपको बार बार कहने के बाद भी यह बात समज में नहीं आती। 

सलमान ने रुबीना को भी निकी की बदतमीज़ी को सपोर्ट नहीं करने की नसीहत दी। इसके आलावा सलमान ने कहा की ये आखिरी बार यह सब समजा रहे है। 


अब देखना इंटरेस्टिंग होगा की सलमान की बातो का घरवालों पर क्या असर होता है। आज विकास, निकी, देवोलिना या राहुल में से कौन एलिमिनेट होगा वो देखना भी इंटरेस्टिंग रहेगा। बिग बॉस 14 लेटेस्ट न्यूज़  के लिए बने रहे हमारे साथ। 


Post a Comment

0 Comments