बिग बॉस 10 के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन


bigg boss 10 contestant swami om died


बिग बॉस सीजन 10 के बहुत विवादित रहे कंटेस्टेंट स्वामी ओम का आज गाजियाबाद में निधन हो गया। स्वामी ओम 63 साल के थे। स्वामी ओम को तकरीबन 3 महीने पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। कोरोना से ठीक होने के बाद भी पैरालिसिस की वजह से तबियत ख़राब थी। 


स्वामी ओम बिग बॉस 10 के विवादित कंटेस्टेंट थे। बिग बॉस के सीजन 10 के दौरान उनके विवादित व्यक्तित्व के चलते सलमान खान ने उनको बहार का रास्ता दिखाया था। उन्होंने अपनी साथी कंटेस्टेंट बानी पर पेशाब फेंका था। 

इसके अलावा उनके ऊपर घरवालों की बहुत सारी चीज़े चुराने के भी आरोप लगे थे। घर के बहार आने के बाद भी उनका विवादों से नाता जुड़ा रहा। 


शो से बहार निकलकर उन्होंने सलमान खान के खिलाफ भी बहुत बयानबाजी की थी और एक बार बिग बॉस का सेट तोड़ने की भी धमकी दी थी। 


सुप्रीम कोर्ट पर की गई टिपण्णी पर उनको कोर्ट की अवमानना के चलते 10 लाख रूपये का जुर्माना भी लगा था। तो एक बार कोई न्यूज़ चैनल की डिबेट में उन्होंने साथी महिला पैनेलिस्ट पर भी हाथ उठाया था। 

 

Post a Comment

0 Comments