निकी बनी गेम चेंजर - राहुल हुवे नॉमिनेशन से सेफ in Bigg Boss 14 Written Updates and Highlights of 2 February 2021 Full Episode

Bigg Boss 14 Written Updates and Highlights of 2 February 2021 Full Episode: बिग बॉस द्वारा दिये गये नॉमिनेशन टास्क में क्या क्या हुआ और निकी कैसे गेम चेंजर।आइये देखते है इस 2 फ़रवरी के एपिसोड के फुल एपिसोड की हाईलाइट में। 


Bigg Boss 14 Written Updates and Highlights of 2 February 2021 Full Episode


एपिसोड की शुरुआत में राखी सावंत और देवोलीना टास्क के बारे में बात करते हुवे नजर आये। तभी मेजिकल रूम टास्क के लिये पहली बार मैजिकल वॉइस आई। 


सबसे पहले रुबीना दिलैक मैजिकल रूम ने गई। रुबीना सबसे पहले थी तो मैजिकल बुक के सभी पेज कोरे थे। रुबीना ने अभिनव का नाम लिखा ताकि वो नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे। इस टास्क में खुद का नाम नहीं लिख सकते थे। 


रुबीना के बाद जब दूसरी बार मैजिकल वॉइस आई तो अभिनव शुकला मैजिकल रूम में गये। अभिनव भी अपने आप को बचाना चाहते थे इसलिये उन्होंने किताब का पन्ना वैसे ही रहने दिया। 


जब तीसरी बार आवाज़ आई तो राखी सावंत मैजिकल रूम में गई। राखी अभिनव का नाम किताब पर देखकर थोड़ी देर ड्रामा किया लेकिन बाद में अभिनव को सुरक्षित रखने का फैसला किया। राखी ने इसका कारन देते हुए कहा की वो अभिनव के सपने को पूरा होते हुआ देखना चाहती है इस लिए अभिनव के नाम का पन्ना नहीं फाड़ रही है। 


चौथी बार की मैजिकल आवाज आने पर अर्शी खान मैजिकल रूम में गई। अर्शी ने भी अभिनव को सपोर्ट करते हुए उसके नाम का किताब का पन्ना फाड़ने से मना कर दिया। अर्शी ने अपना कारन देते हुवे कहा की वो अभिनव को अभी अभी जानने लगी है और अभिनव पूरी शिद्दत से गेम खेल रहे है। तो वो उन्हें सपोर्ट कर रही है। 


इसके बाद जब पांचवी बार मैजिकल आवाज आई तो राहुल वैध ने जाने का फैसला किया। मैजिकल रूम में रखी किताब पर अभिनव का नाम देखकर राहुल ने उसे फाड़ने का फैसला किया। इसका कारन बताते हुवे राहुल ने कहा की अभिनव का मानसिक संतुलन हिल चूका है और वो रुबीना का भी गेम ख़राब कर रहा है। 


राहुल के बाद अली गोनी मैजिकल रूम में गये। मैजिकल रूम में पड़ी किताब कोरी थी तो अली ने राहुल का नाम लिखा ताकि वो नॉमिनेशन से सुरक्षित रहे। अली ने कारन देते हुए कहा की इस घर में राहुल ही एक मात्र इंसान है जो उनके करीब है। तो जाहिर है वो राहुल को बचायेंगे।  


मैजिकल वॉइस बजने पर जाने वाली अगली शख्श थी देवोलीना। देवोलिना ने भी राहुल को सपोर्ट करते हुवे उसका पन्ना नहीं फाड़ने का फैसला किया। देवोलिना ने इसका कारन देते हुवे कहा की उनकी स्ट्रेटेजी की मुताबिक राहुल आगे गेम में उनकी हेल्प कर सकते है। 


सबसे अंत में बारी आई निकी तम्बोली की। अगर निकी राहुल का पन्ना फाड देती तो किताब में किसी का भी नाम नहीं रहता और सभी लोग नॉमिनेटेड रहते और अगर नाम रहने देती तो राहुल नॉमिनेशन से सुरक्षित हो जाता। लेकिन निकी ने राहुल को नॉमिनेशन से सुरक्षित करने का फैसला लिया। 


निकी ने इसका कारन देते हुए कहा की राहुल के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है। उन दोनों के बिच कई बार झगड़े हुवे है और राहुल ने उनको दो बार नॉमिनेट भी किया है लेकिन फिर भी वो राहुल को सुरक्षित करना चाहती है। कार्य के अंत में राहुल नॉमिनेशन की प्रक्रिया से सुरक्षित होने की घोषणा बिग बॉस करते है। 
 

कार्य के समाप्त होने के बाद देवोलिना ने राखी से कहा की वो अगर लास्ट होती तो पन्ना फाड़ देती ताकि सभी लोग नॉमिनेटेड रहते। लेकिन निकी लास्ट थी तो अगर वो राहुल का पन्ना फाड़ देती तो निकी रुबीना का नाम लिख देती और रुबीना बच जाती। देवोलिना ने यह भी कहा की वो रुबीना और अभिनव को सुरक्षित करना नहीं चाहती थी। 


देवोलिना ने यह भी कहा की अली और राहुल भी गलत ही है। निकी ने उनकी हेल्प की है तो अब वो अच्छी हो गई है उनके लिये। अगर वो उनकी जगह होती तो फिनाले टिकट के बदले में भी उससे बात न करती। 


बिग बॉस 14 फिनाले 21 फरवरी को होने वाला है। फरवरी में वैलेंटाइन डे भी आता है तो इसके लिये valentine week 2021 के सभी डे जरूर चैक करे। 

Post a Comment

0 Comments