Bigg Boss 16 Promo out: 'इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे' - जाने सलमान ने ऐसे क्यों कहा बिग बॉस 16 के प्रोमो में

बिग बॉस के फैंस का इंतज़ार बहुत जल्द ख़तम होने वाला है। बिग बॉस सीजन 16 का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है। प्रोमो में सलमान खान फिर अपने टशन में दिखाई दिये और बिग बॉस के आने वाले सीजन का थोड़ा टीज़र दिया। प्रोमो में सलमान कहते दिखे की इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।  बिग बॉस का ये प्रोमो उनके फांस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है। आइये बिग बॉस 16 के इस प्रोमो में और क्या क्या है। 

 

बिग बॉस 16 प्रोमो 2022

 
बिग बॉस 16 का टीज़र तो काफी अच्छा और प्रोमिसिंग लग रहा है। सलमान खान अपने मशहूर अंदाज़ में शो के बारे में हिंट देते हुए दिखाई दिए। बिग बॉस सीजन 16 के पहले टीज़र में सलमान खान कहते है,
15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा, इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसमान में चाँद दिखेगा। ग्रेविटी उड़ेगी हवामे, घोडा भी अब सीधी चाल चलेगा। परछाई भी छोड़ेगी साथ खेलेंगी अपना ही खेल। क्यूंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।
 
प्रोमो तो काफी शानदार लग रहा है और बिग बॉस के दीवानो के लिये तो बिग बॉस और सलमान की जोड़ी से बढ़कर और कुछ हो ही नहीं सकता। अब देखना दिलचस्प रहेगा की बिग बॉस सीजन 16 में आगे क्या क्या देखने मिलने वाला है। आइये देखते है बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो।

 

Bigg Boss 2022 season 16 First Promo

 

 

बिग बॉस 16 का पहला प्रोमो आपको कैसा लगा हमे जरूर बताये। बिग बॉस 16 लेटेस्ट न्यूज़ हिंदी में जानने के लिए हमे जुड़े रहे। 

Post a Comment

0 Comments