Bigg Boss 14 Episode 2 Written Update: सिद्धार्थ शुक्ला हिना खान और गौहर खान बने नये बिग बॉस

Bigg Boss 14 Episode 2 Written Update:  बिग बॉस 14 ग्रैंड प्रीमियर के साथ ही सीजन की शानदार शुरुआत  चुकी है। पहले दिन से  बॉस के घर न में बहुत हलचल देखने मिली। तो आइये देखते है बिग बॉस के 4 अक्टूबर के एपिसोड में क्या हुआ। 


Bigg Boss 14 Episode 2 Written Update


बिग बॉस के पहले दिन बिग बॉस सीनियर का दबदबा देखने को मिला। तीनो सीनियर मुख्य दरवाजे से घर के अंदर आये। बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को लीविंग रूम में बुलाया। बिग बोस ने सभी कंटेस्टेंट का स्वागत किया और शुभकामना भी दी।

 

बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को बताया की सीनियर द्वारा सिलेक्टेड कंटेस्टेंट की शो में आगे बढ़ पाएंगे।  बिग बॉस ने गौहर खान को बिग बॉस सीजन 7 के दौरान घर के सभी नियमो का पालन करते हुए जो बेंचमार्क बनाया था उसके लिए सराहा। 


बिग बॉस ने हिना खान को टास्क के प्रति उनकी समर्पण भावना के लिए तो सिद्धार्थ शुक्ला को सच्चाई के लिए चट्टान की तरह खड़े रहने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए सराहा। 


बिग बॉस ने ये भी कहा की सीनियर सभी कंटेस्टेंट्स को जज करेंगे। 2 हफ्तों के लिए सभी कंटेस्टेंट्स का स्टेटस टू बी कनफर्म्ड रहेगा। सीनियर द्वारा दी गई सभी चैलेंज को पूरा करने वाले कंटेस्टेंट ही आगे बढ़ पाएंगे। 


बिग बॉस ने गौहर खान को कन्फेशन रूम में बुलाया और गौहर को रूल बुक भी दिया। बिग बॉस ने घर के सभी सदस्यों के सामने इस रूल बुक को पढ़ने को कहा। 


Gauhar Khan, New Kitchen Queen

बिग बॉस द्वारा दिए गए रूल बुक के मुताबिक गौहर खान किचन की सभी जिम्मेदारियाँ संभालेगी। रूल बुक के मुताबिक गौहर तय करेंगी की कौन खाना बनाएगा और कौन किचन में काम करेगा। 


गौहर यह भी तय करेगी की कौन से कंटेस्टेंट को कितना खाना मिलेगा। सभी कंटेस्टेंट्स को गौहर की बात माननी पड़ेगी। गौहर की मर्जी के बिना चाय तक नहीं मिलेगी कंटेस्टेंट्स को। 


Sidharth Shukla, Bedroom King

सिद्धार्थ शुक्ला को बैडरूम एरिया की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थ शुक्ला तय करेंगे की फ्रेशर को बैडरूम में एंट्री दी जाये या नहीं। अगर सिद्धार्थ किसी फ्रेशर को मना करेंगे तो वो बैडरूम में एंट्री नहीं कर पायेगा। 


इसी के साथ बैडरूम की सफाई की जिम्मेदारी भी सिद्धार्थ को दी गई है। सिद्धार्थ किसी  भी फ्रेशर से सफाई करवा सकेंगे। सिद्धार्थ की मरजी के बिना कोई भी चीज़ बैडरूम से बहार नहीं ले जा सकेंगे। 


Hina Khan, Luxury Queen

हिना खान सभी लक्शरी चीज़ो की मालकिन रहेंगी। कंटेस्टेंट का सामान मॉल में ही रहेगा और हिना की परमिशन के बिना कोई भी फ्रेशर मॉल में नहीं जा सकेगा। 


 मॉल के साथ साथ जिम, स्पा और थिएटर जैसी सभी सुविधाये भी हिना खान के कंट्रोल में ही रहेगी। हिना की परमिशन के बिना कोई भी कंटेस्टेंट जिम भी नहीं यूज़ कर पायेगा। 


सभी रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में ही रहेंगे। सीनियर्स या बिग बॉस के आदेश के बाद ही वो घर के अंदर आ पायेंगे। 


घर के अंदर निक्की तंबोली की जैस्मिन भसीन और शहज़ाद देओल से तीखी बहस हुई। निक्की बर्तन का काम नहीं करना चाहती। निक्की के कहने के मुताबिक उसके नाख़ून बिगड़ जायेंगे। इस बात से जैस्मिन ने उनको टोका और दोनों के बिच बहस हुई। 


वही रिजेक्टेड कंटेस्टेंट्स खास कर निशांत सिंह मलकानी भी सीनियर्स से काफी नाराज दिखे। निक्की जान सानू और निशांत मलकानी से कहते हुई नजर आई की राहुल उनको सोशल मीडिया पर मेसेज भेजते है और वॉइस नोट्स भी भेजते है। 

अब यह खेल आगे कैसे बढ़ता है वो देखना दिलचस्प रहेगा। bigg boss 14 written updates जानने के लिए हमसे जुड़े रहे। 


Post a Comment

0 Comments