Bigg Boss 14 Eviction : विकास गुप्ता ने अपना जोकर कार्ड इस्तेमाल करने से किया मना हुए घर से बेघर

Bigg Boss 14 Eviction 31 January 2021 Weekend Ka Vaar:  बिग बॉस 14 से इस बार विकास गुप्ता घर से बेघर गये। सलमान खान ने विकास को बिग बॉस द्वारा मिले जोकर कार्ड का इस्तेमाल कर अपने आप को बचाने का ऑप्शन दिया लेकिन विकास ने उसे इस्तेमाल न करते हुवे घर से बहार निकलने का फैसला किया। आइये जानते है पुरे वाकये के बारे में। 


Bigg Boss 14 Eviction 31 January 2021 Weekend Ka Vaar

  


विकास गुप्ता के साथ साथ राहुल वैध्य, निक्की तम्बोली और देबोलिना भट्टाचार्जी भी घर से बेघर होने के लिये नॉमिनेट हुए थे। देवोलिना एज़ाज़ खान की प्रॉक्सी बन कर खेल रही है। 


सलमान खान से सबसे पहले 2 सुरक्षित रहे सदस्यों का नाम बताया। और वो थे राहुल और निकी। सलमान ने इसके बाद बताया की विकास को सबसे कम वोट मिले है तो वो इस हफ्ते एलिमिनेट होंगे। 

 
 इसके साथ ही सलमान खान ने विकास को यह भी याद दिलाया की उनके पास अभी जोकर कार्ड बाकि है। जोकर कार्ड का इस्तेमाल कर वो घर से बेघर होने से बच सकते है। 

 
लेकिन इस स्थिति में देवोलिना घर से बेघर हो जाएँगी। देवोलिना एज़ाज़ खान की प्रॉक्सी है। विकास ने जोकर कार्ड का इस्तेमाल करने से मना किया। विकास ने कहा की उस स्थिति में वोट पाने वाले कंटेस्टेंट को अन्याय होगा और वो यह करना नहीं चाहते है। 


सलमान खान ने भी विकास की इस बात की सराहना की और विकास की बिग बॉस 14 घर की जर्नी फिनाले के तीन  हफ्ते पहले ही ख़तम हो गई। 


इसके आलावा मौनी रॉय ने भी वीकेंड का वार में अपने हुस्न के जलवे बिखेरे तो साथ में अली और देवोलिना ने भी चैट शो होस्ट किया। 


Post a Comment

0 Comments