रुबीना का इमोशनल खुलासा और कौन हुआ बेघर Weekend Ka Vaar Bigg Boss 14 7th February Episode Written Update and Highlights

Weekend Ka Vaar Bigg Boss 14 7th February Episode  Written Update and Highlights:  बिग बॉस के 7 फरवरी के एपिसोड में सलमान खान रुबीना और अभिनव की क्लास लेते देखे। इसके साथ ही आइये जानते है की फिनाले के इतने करीब आके कौन एविक्ट हुआ बिग बॉस के घर से। 


Weekend Ka Vaar Bigg Boss 14 7th February Episode  Written Update and Highlights

हमने देखा था की शनिवार 6 february weekend ka vaar episode में सलमान खान घरवालों पर काफी गुस्सा हुवे थे और घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। आज का एपिसोड भी कुछ ऐसा ही रहा। 


स्टेज पर आते ही सलमान ने कहा की आज भी उनका मूड अच्छा नहीं है। उनको ये सब अच्छा नहीं लगता लेकिन उनको यह सब करना पड़ता है। सलमान ने कहा की घरवालों ने उनको भी taken for granted ले लिया है ऐसा लगने लगा था। इसलिये ये करना जरुरी था। 



सलमान ने घरवालों से पूछा की कल के एपिसोड में उन्होंने जो कहा वो सही कहा या गलत। सभी घरवालों ने कहा की सही कहा है। सलमान ने देवोलिना से कहा की अर्शी ने उस तरह से नहीं कहा था लेकिन आपने ज्यादा रिएक्ट किया है। 


इसके बाद सलमान ने अभिनव से ठरकी शब्द का अर्थ पूछा। सलमान ने कहा राखी ने ये बोलकर गलत किया है। उसके बाद सलमान ने पूछा की गन्दी औरत, जलील और नीच औरत  गलत है या ठरकी। अभिनव ने अग्री किया सलमान से की रुबीना ने बहुत गंदे शब्द बोले। 


सलमान ने रुबीना से पूछा की क्या आप शो में सही जा रही हो तो रुबीना ने कहा की नहीं। अभी उनकी समझने की शक्ति नहीं है। सलमान ने कहा की आप सभी आर्गुमेंट जितना चाहती है। किसी की सुनना नहीं चाहती। सलमान ने ये भी कहा की अगर पूरा शो टीवी पर दिखा दे तो घरवालों का व्यव्हार देख बवाल मच जायेगा। 


जान सानू ने विन्दु से कहा की जब वो घर में थे तब ऐसा नहीं होता था। में दिल में कुछ नहीं रखता था तो मुझे पागल बताते थे। जैस्मिन ने भी कहा की लोग सहूलियत की हिसाब से जजमेंट देते है। 


सलमान ने रुबीना की बहन ज्योतिका से रुबीना के बारे में पूछा। ज्योतिका ने कहा की रुबीना इमोशनल है इसलिये ऐसा कर रही है। ज्योतिका ने कहा की घर में किसी ने रुबीना को सराहा नहीं इस लिए वो ऐसी हो चुकी है। वो घरमे जाकर उन्हें समजायेगी तो रुबीना समज जाएगी।  


सलमान ने सवाल पूछा की क्या रुबीना हकीकत में भी ऐसी है। तो रुबीना ने जवाब दिया की आज से सात आठ साल पहले वो ऐसी ही थी। उनके माता पिता के साथ उनका रिलेशन अच्छा नहीं था। उनका एक रिलेशनशिप भी इसी की वजह से टुटा था। उनको सुसाइड टेन्डेन्सी थी। वो काफी महेनत कर उसमे से बहार निकली है। लेकिन इस घर में सब निचोड़ कर वापिस बहार आ गया। 


सलमान खान और जैस्मिन भसीन ने चुनरी चुनरी सॉन्ग पर स्टेज पर परफॉर्म किया। सलमान खान ने जैस्मिन को मजाक में कहा की घर में जाकर रोना नहीं। ख़ुशी से भी मत रोना। 


सलमान खान ने इस हफ्ते के एविक्शन की घोषणा करते हुए कहा की अर्शी खान को सबसे कम वोट मिले है। और अर्शी घर से बेघर होंगी। सलमान ने ये भी कहा की अगले नॉमिनेशन टास्क नहीं होगा और घर के सभी लोग नॉमिनेटेड रहेंगे।  


ऐसे ही bigg boss 14 latest news के लिए हमसे सीजन के आखिर तक जुड़े रहे। 


Post a Comment

0 Comments